Fri , Sep 11 2026
🇮🇳 देश की बड़ी खबरें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी। बैठक में परमाणु ऊर्जा, यूक्रेन युद्ध और शांति प्रयासों पर चर्चा संभव है। Su-57 फाइटर जेट और अपडेटेड ब्रह्मोस डील पर भी नजर रहेगी।
5-डे वर्किंग की मांग को लेकर बैंककर्मी आज देशभर में हड़ताल पर हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी के कारण कई जगह बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।
CJI सूर्यकांत ने 14 साल की बच्ची से हिंसा के मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि आरोपी खुले घूमकर पीड़ित परिवार को डरा नहीं सकते। नाबालिग जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुई थी।
एक अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास करीब 190 परमाणु हथियार हैं। रिपोर्ट में आने वाले समय में भारत के परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ने का अनुमान भी जताया गया है।
लखनऊ से सऊदी अरब जा रहे इंडिगो विमान के टॉयलेट में बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 133 यात्री सवार थे।
सोनम वांगचुक ने कहा है कि अगर सरकार की ओर से आश्वासन नहीं मिला तो 19 से 24 सितंबर तक आंदोलन किया जाएगा।
तिब्बत में तड़के सुबह 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
तमिलनाडु के वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 3 लोगों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की खबर है।
महाराष्ट्र के नांदेड में ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हुए हैं।
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान होगा। छह नगर निगमों समेत कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में कुल 4,774 वार्डों के लिए मतदान होगा। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। करीब 4.16 लाख मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे।
नगर निकाय चुनाव के बाद राजस्थान में BJP और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। प्रत्याशी बैग लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचते नजर आए।
उदयपुर के सायरा क्षेत्र में पुलिस ने 1,323 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.98 करोड़ रुपये बताई गई है। तस्कर फरार हो गए, जबकि पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल दो वाहन जब्त किए हैं।
उदयपुर में जमीन की जबरन रजिस्ट्री कराने के लिए एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीएसटी और सुखेर थाना पुलिस ने करीब छह घंटे में मामले का खुलासा किया।
उदयपुर के एकलिंगगढ़ छावनी में सफाईकर्मी की हत्या के मामले में सूरजपोल थाना पुलिस ने आरोपी सहकर्मी को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है।
राजस्थान में आज से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना है। उदयपुर में कल दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमलों को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। इन हमलों में 2,977 लोगों की जान गई थी। चार विमानों को हाईजैक किया गया था, जिनमें से दो न्यूयॉर्क के ट्विन टावर से टकराए थे।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 107 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है।
इस साल अगस्त दुनिया का सबसे गर्म अगस्त रहा। यूरोप के कई हिस्सों में गर्मी का असर देखने को मिला और कुछ क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर भी काफी कम हुआ।
कांगो के बुकावु में स्कूल में आग लगने से 26 छात्रों की मौत हो गई। आग तेजी से फैलने और संकरे गेट पर भगदड़ मचने से हादसा और गंभीर हो गया। जान बचाने के लिए कुछ बच्चों ने खिड़कियों से छलांग लगाई।
महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी।
जूनियर एशिया कप में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। पूजा ने हैट्रिक लगाई। इस जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया।
अभिनेता विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग ने मान्यता दे दी है। पार्टी तमिलनाडु और पुडुचेरी में रजिस्टर्ड हो गई है और ‘सीटी’ चुनाव चिह्न भी पक्का हो गया है। विजय ने इसे चमत्कार बताया।
उदयपुर के न्यू अश्विनी बाजार में सिटीजन ऑप्टिकल के ऊपर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले करीब 10 दिनों से सड़क की बजाय घरों की तरफ रोशनी कर रही है। बताया जा रहा है कि एक बंदर के कूदने से लाइट करीब 75 डिग्री तक घूम गई।
इस वजह से सड़क पर रोशनी कम और आसपास के घरों में तेज रोशनी पहुंच रही है। स्थानीय लोगों को रात में परेशानी हो रही है। लोगों ने विभाग से स्ट्रीट लाइट को जल्द सही दिशा में करने की मांग की है।
#11September2026 #आजकीखबरें #देशदुनियाकीखबरें #राजस्थानसमाचार #उदयपुरसमाचार #भारतसमाचार #खेलसमाचार
Leave a Reply