Fri , Sep 25 2026
🇮🇳 राष्ट्रीय समाचार
🔶 प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में शासन और सुधारों को लेकर चिंतन शिविर में हुआ मंथन।
🔶 प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा को जीवन का मुख्य उद्देश्य बताते हुए युवाओं से समाजसेवा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
🔶 सड़क सुरक्षा को लेकर देशभर में जागरूकता बढ़ाने पर जोर, युवाओं के लिए स्मार्ट मोबिलिटी अभियान शुरू।
🔶 देश में बायो-बेस्ड बायोडिग्रेडेबल PLA प्लास्टिक के व्यावसायिक इस्तेमाल की शुरुआत।
🔶 भारत में डिजिटल और एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए डेटा सेंटर निवेश लगातार बढ़ रहा है।
🔶 हरियाणा के स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने की तैयारियां तेज।
🔶 दिल्ली सरकार ने महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ‘दुर्गा’ योजना को मंजूरी दी।
🔶 भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल-फिलिस्तीन विवाद के समाधान के लिए दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन दोहराया।
🔶 भारत और प्रशांत द्वीप देशों के बीच स्वास्थ्य, आईटी, सौर ऊर्जा और समुद्री सहयोग बढ़ाने पर जोर।
🔶 भारत को पैसिफिक आइलैंड्स फोरम में ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनर’ का दर्जा मिला, जिससे सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद।
🔶 भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2026’ में अमेरिकी राजदूत ने भारतीय-अमेरिकी रक्षा सहयोग को मजबूत बताया।
🔶 भारत और नीदरलैंड ने जल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
🔶 व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा—‘अमेरिका-चीन के बीच रेस हो, रेसलिंग नहीं।’
🔶 सरकार ने खाद्य तेलों की कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रमुख कच्चे खाद्य तेलों पर आयात शुल्क घटाया।
🔶 सरकार ने कहा कि खाद्य तेलों पर घटे आयात शुल्क का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचना चाहिए।
🔶 सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र की गतिविधियां तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुंचीं, विनिर्माण और सेवाओं में सुधार के संकेत।
🔶 चार प्रमुख वैश्विक एजेंसियों ने भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ाया।
🔶 पश्चिम बंगाल के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत दो डॉक्टरों को बिहार से कथित फर्जी प्रमाणपत्र लाकर काम करने के मामले में बर्खास्त किया गया।
🔶 जेल हिरासत में पति के बीच नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की पत्नी को जनसभा की अनुमति नहीं मिलने पर पार्टी ने सवाल उठाया।
🔶 महादेव सट्टा एप मामले में प्रमुख अभिषेक कुमार को दुबई से हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचते ही CBI ने गिरफ्तार किया।
🔶 IIT बॉम्बे आत्महत्या मामले में आजाद मैदान में अनशन पर बैठे साहिल के माता-पिता ने डायरेक्टर और प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग की।
🔶 आगरा के फतेहाबाद से BJP विधायक छोटेलाल वर्मा का हार्ट अटैक से निधन।
🔶 ‘वेलकम’ फिल्म के डायलॉग ‘मेरी एक टांग नकली है’ से चर्चित अभिनेता मुश्ताक खान (56) का कैंसर से निधन।
🔶 पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा में 25 से 29 सितंबर के बीच कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की है।
🔷 एशियाई खेलों में भारत के खिलाड़ियों के लिए आज कई पदक मुकाबले, एथलेटिक्स, निशानेबाजी, बैडमिंटन और कबड्डी में मुकाबले।
🔷 भारतीय महिला कबड्डी टीम सेमीफाइनल में पदक की दावेदारी मजबूत करने उतरेगी।
🔷 एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों के सामने मिश्रित टीम और 50 मीटर राइफल स्पर्धाओं में पदक के मौके।
🔷 एथलेटिक्स में महिलाओं की शॉटपुट, पोल वॉल्ट, पुरुषों की 10,000 मीटर और हैमर थ्रो स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों पर नजर।
#25September2026 #TodayNews #HindiNews #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews #NewsUpdate
Leave a Reply