LifeDb home LifeDb
Job

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती , ऐसे करें आवेदन | जानिए सैलरी

By Ajay Patel 2 min read

JIPMER Recruitment 2023: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की  प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2023 तक है। 


JIPMER रिक्तियों की संख्या

जिपमेर में प्रोफेसर के 108 पद और सहायक प्रोफेसर के 26 पदों को मिलाकर कुल 134 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

JIPMER शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत योग्यता के संबंध में जल्द ही पूरी डिटेल जारी की जाएगी।

JIPMER आयु-सीमा  

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष है। 

JIPMER आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क देय होगा ।

सैलरी
चयनित अभ्यर्थियों को 101500 रुपये से लेकर 220400 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। साथ ही अन्य भत्ते भी अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • जिपमेर की आधिकारिक वेबसाइट www.jipmer.edu.in पर जाएं।

  • नौकरियां->ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।

  • ईमेल या मोबाइल नंबर के माध्यम से प्राप्त क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।

  • उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भरें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

  • आवेदन जमा करें.

  • अंतिम रूप से सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।


You may also like: MP Lok Sewa Ayog Vacancy 2023 – मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में 750 पदों पर भर्ती

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.