देश राज्यों से बड़ी खबरें- 18-08-2025 सोमवार 18 GST के फैसले के बाद इस सप्ताह किस करवट लेगा शेयर बाजार,
देश राज्यों से बड़ी खबरें- 18-08-2025
1.पीएम मोदी बोले- भारतीय हैं तो भारत में बना सामान खरीदें, व्यापारी विदेशी छोड़ मेड इन इंडिया प्रोडक्ट बेचें; द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया
2. 'संविधान को सिर पर रखकर नाचने वालों ने ही उसे कुचला', पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार
3. सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, फिलहाल महाराष्ट्र के हैं राज्यपाल
4. तमिलनाडु में जन्म, RSS से जुड़ाव, 40 साल का सियासी सफर.. तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले सीपी राधाकृष्णन की गिनती बीजेपी से सिनियर नेताओं में होती रही है
5. चुनाव आयोग बोला-न कोई पक्ष, न विपक्ष, हमारे लिए सब बराबर, वोट चोरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल संविधान का अपमान नहीं तो और क्या
6. '7 दिन में हलफनामा दें या देश से माफी मांगें', राहुल गांधी को चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- कोई तीसरा विकल्प नहीं, ‘झूठे आरोपों से नहीं डरता चुनाव आयोग’,
7. राहुल का नाम लिए बिना चुनाव आयोग का निशाना, प्रेजेंटेशन में दिखाया डेटा हमारा नहीं, वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या देश से माफी मांगे
8. बिहार: SIR में नाम कटने वाले वोटर्स की लिस्ट जारी, सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद EC ने उठाया कदम:
9. बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा', लालू बोले-BJP को उखाड़ फेंको, राहुल ने कहा- ये संविधान बचाने की लड़ाई; तेजस्वी ने चुनाव आयोग को कठपुतली बताया
10. 'चुनाव आयोग ने फिर झूठ बोला', EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस का पलटवार; वीडियो से दिया जवाब,'CEC ने राहुल गांधी के किसी भी सवाल का नहीं दिया सार्थक जवाब', EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया
11. राहुल गांधी से एफिडेविट मांगते हैं, लेकिन अनुराग ठाकुर से क्यों नहीं; EC पर कांग्रेस का पलटवार
12. कांग्रेस के बाद NCP शरद पवार गुट ने EC को घेरा, कहा- राहुल के सवालों का जवाब नहीं दिया, 'वोट चोरी' से बनी फडणवीस सरकार
13. लालू राज में राहुल आते तो अपहरण हो जाता; वोट अधिकार यात्रा पर बिहार बीजेपी नेता संजय जायसवाल का तंज
14. मानसून सत्र का 18वां दिन, लोकसभा में शुभांशु शुक्ला की सफल अंतरिक्ष यात्रा पर विशेष चर्चा; बिहार SIR पर हंगामे के आसार
15.'डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के सीएम', कांग्रेस विधायक ने किया दावा तो पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस,शिवकुमार ने इस बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने शिवगंगा के बयान को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करार दिया और कहा कि उन्हें नोटिस दिया जाएगा। कई चेतावनियों के बावजूद, शिवगंगा ऐसे बयान देते रहे
16. उम्र 104 साल, स्मार्टफोन चलाने में महारत; तेजी से ढूंढ लेते हैं प्रार्थना गीत वाली रील,एर्नाकुलम जिले के असमन्नूर के एमए अब्दुल्ला मौलवी 104 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा रील का चयन करने और यूट्यूब पर महत्वपूर्ण समाचार देखने में अविश्वसनीय रूप से आत्मनिर्भर हैं<<+D®2>>
17.लालच इंसान को कहां तक गिरा सकता है, इसका ताजा उदाहरण बीकानेर में सामने आया है। यहां एक मेल नर्स ने 50 लाख रुपए के इंश्योरेंस क्लेम के लिए खुद को 'मरा हुआ' घोषित कर दिया। हद तो तब हुई जब उसने श्मशान घाट से अपने ही अंतिम संस्कार की फर्जी रसीद बनवाई और नगर निगम से डेथ सर्टिफिकेट तक निकलवा लिया। लेकिन, बैंक की पैनी नजरों के आगे उसका यह खेल ज्यादा देर टिक नहीं पाया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है
18 GST के फैसले के बाद इस सप्ताह किस करवट लेगा शेयर बाजार, कई फैक्टर्स भी रहेंगे अहम, दिवाली तक जीएसटी व्यवस्था में बड़े सुधार, पुतिन ट्रंप शिखर सम्मेलन और एसएंडपी के भारत की साख में सुधार, और पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन से आशान्वित हैं, दिवाली से पहले जीएसटी दरों से संभावित कटौती के उनके बयान से बाजार की धारणा में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है, और शेयर बाजार सुस्ती की गिरफ्त से बाहर आ सकता है।
You may also like: : 21 October 2026 Ke Mukhya Samachar – Aaj Ki 29 Badi Khabrein
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.