LifeDb home LifeDb
News

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-18सितंबर 2025एशिया कप में आज SL vs AFG इस मुकाबले से ग्रुप-बी की सुपर-4 की दो टीमें तय होंगी, अफगानिस्‍तान के लिए जीत जरूरी

By Mani 3 min read

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-18सितंबर 2025

(1)राहुल के प्रजेंटेशन में वोटर्स डिलीट कराने का दावा, कर्नाटक में जिनके नाम काटे, उन्हें स्टेज पर बुलाया; कहा- महाराष्ट्र, हरियाणा, यूपी में यही हो रहा

(2) राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत यह कहकर की थी कि किसी ने कर्नाटक की अलंद सीट पर 6,018 वोटों को राज्य के बाहर के सॉफ्टवेयर और फोन नंबरों का इस्तेमाल करके डिलीट करने की कोशिश की थी। उन्होंने वे मोबाइल नंबर भी दिखाए, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर वोटरों के नाम मिटाने के लिए किया गया था

(3)'प्रक्रिया हाईजैक कर वोट काटे जा रहे, निशाने पर दलित और OBC', राहुल ने ज्ञानेश कुमार को भी घेरा

(4) मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को 'बचा रहे' हैं, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट किया है।कुछ लोग लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के लिए उन्हें सुनियोजित तरीके से निशाना बना रहे हैं।अल्पसंख्यकों और दलितों को निशाना बनाया जा रहा है

(5)वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं किए जा सकते, सभी आरोप बेबुनियाद', राहुल को चुनाव आयोग का जवाब

(6) 'धमाका करने आए थे, ड्रामा करके गए',केवल संविधान-संविधान चिल्लाते हैं, सभी बम ढेर हो जाएंगे', भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार

(7) राहुल गांधी के नेतृत्व में 90 चुनाव हार चुके, कोर्ट में भी मुंह की खानी पड़ी; राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

(8)भाजपा के अनुराग ठाकुर ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत में बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं, उन्होंने आरोपों की राजनीति को अपना आभूषण बना लिया है, गलत और निराधार आरोप लगाना राहुल गांधी की आदत बन गई है, माफी मांगना और अदालतों से फटकार खाना इनकी दिनचर्या बन गई है

(9) नेपाल को भारत का पूरा समर्थन है, सुशीला कार्की से PM मोदी ने की बात; मौतों पर जताया दुख

(10) 'Co-founder बिहार को नहीं कर सकते समृद्ध', रोहतास में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

(11) एक हफ्ते में आज दूसरी बार गुजरात आएंगे राहुल गांधी, जूनागढ़ में शहर-जिला अध्यक्षों के ट्रेनिंग कैंप में शामिल होंगे, कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहेंगे

(12)अहमदाबाद प्लेन क्रैश- अमेरिका में बोइंग-हनीबेल कंपनियों पर केस, पीड़ित परिवार बोले- खतरे को जानकर भी एक्शन नहीं लिया

(13)राजस्थान: बाड़मेर हाईवे पर NSG कमांडो और दोस्तों ने काटे हाथ-पैर; ठेका संचालक की हत्या

(14) काशी में ऑस्ट्रेलिया-अमेरिका से कर रहे वर्चुअल पिंडदान, पंडित बोले- ऐप से बुकिंग, त्रिपिंडी श्राद्ध का रेट 2100 रुपए; QR कोड से पेमेंट

(15) उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, 7 लोग लापता, मसूरी में 2500 टूरिस्ट्स फंसे, हिमाचल में 419 मौतें; देश में अबतक 8% ज्यादा बारिश

(16)एशिया कप में आज SL vs AFG इस मुकाबले से ग्रुप-बी की सुपर-4 की दो टीमें तय होंगी, अफगानिस्‍तान के लिए जीत जरूरी

(17) 21 सितंबर को फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, एशिया कप में सुपर-4 की दो टीमें फाइनल, दो टीमों का फैसला आज

(18) अमेरिका में 8 महीने बाद ब्याज दर में 0.25% कटौती, इससे लोन सस्ते होंगे, भारत जैसे देशों में विदेशी निवेश बढ़ सकता है

(19सेंसेक्स फिलहाल 100 अंक चढ़कर 82,800 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी में 25 अंकों की तेजी; आईटी और FMCG शेयरों में खरीदारी, मेटल शेयर फिसले


You may also like: 20 अगस्त 2026 की 49 बड़ी खबरें: देश-दुनिया, राजनीति, मौसम, खेल और बिजनेस की ताजा खबरें

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.