देश की सबसे अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल, फोर्ब्स इंडिया की सूची जारी, अंबानी-अडाणी के बाद तीसरा नंबर; 6 महीने में 4.1 बिलियन डॉलर बढ़ी संपत्ति
दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें: 10अक्टूबर2025
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, ट्रंप नहीं वेनेज़ुएला की मारिया कोरीना माचाडो बनीं विजेता*
(1)भारत ने काबुल में फिर किया दूतावास खोलने का ऐलान, जयशंकर ने अफगानी विदेश मंत्री से की मुलाकात
(2) सीबीआई नहीं करेगी कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले की जांच, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका
(3) जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा देने की लगातार उठ रही मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए केंद्र सरकार को अहम निर्देश दिया है। कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को चार हफ्ते का समय दिया है ताकि वह जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने से जुड़ी याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल कर सके
(4)अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान तनाव रोकने के बार-बार किए जा रहे दावों पर कांग्रेस ने फिर चुटकी लेते हुए कहा तंज कसा है। जयराम रमेश ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रोकने का दावा करते-करते अब हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है, जल्द ही शतक भी लग जाएगा।
(5) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर को जयपुर दौरे पर, करेंगे कई बड़ी घोषणाएं और शिलान्यास
(6) हरियाणा IPS सुसाइड केस- CS-DGP समेत 14 अफसरों पर FIR, IAS पत्नी की चंडीगढ़ SSP से हॉट टॉक, पूछा- इनके नाम आरोपियों के कॉलम में क्यों नहीं
(7)बिहार विधानसभा चुनाव सीटों के बंटवारे के लिए नित्यानंद राय से मीटिंग के बाद चिराग बोले- बातचीत अंतिम चरण हैं, पीएम मोदी के रहते सम्मान की चिंता नहीं
(8)देश की सबसे अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल, फोर्ब्स इंडिया की सूची जारी, अंबानी-अडाणी के बाद तीसरा नंबर; 6 महीने में 4.1 बिलियन डॉलर बढ़ी संपत्ति
(9) राजस्थान-MP के शहरों में तापमान 15° पहुंचा, पहाड़ों पर बर्फबारी, हिमाचल के केलोंग में पारा -1°C दर्ज; मनाली-लेह हाईवे 4 दिन से बंद
(10)दिल्ली टेस्ट- यशस्वी की 7वीं सेंचुरी, सुदर्शन की फिफ्टी, दोनों में शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का स्कोर 216/1
(11) सेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की तेजी, 82,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; बैंकिंग-IT शेयर्स में बढ़त
(12)अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, नई आधुनिक मिसाइलें देने से किया साफ इनकार
(13) 'यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए आभार', नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप के समर्थन में आया रूस
You may also like: Static Gk For Competitive Exams (विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए सभी प्रश्न)
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.