"सज गई रामनगरी... अयोध्या ,आज से बिखरेंगे दीपोत्सव के रंग, पांच देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन"
देश राज्यों से बड़ी खबरें: 17अक्टूबर शुक्रवार
1.PM मोदी बोले- 21वीं सदी 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की होगी, आज दुनिया हमें मैन्युफैक्चरिंग सेंटर के रूप में देख रही, वजह आत्मनिर्भर भारत का विजन
2. 'मोदी और ट्रंप के बीच नहीं हुई फोन पर बात...', रूसी तेल पर अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे को भारत ने किया खारिज
3.तेजस मार्क-1ए की पहली उड़ान आज, देश देखेगा स्वदेशी की उन्नत दम, राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद
4. छत्तीसगढ़ में रूपेश समेत 140 नक्सलियों ने किया सरेंडर, शाह बोले- 2 दिनों में 258 ने छोड़ी हिंसा, अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर नक्सल मुक्त
5.गुजरात में भूपेंद्र सरकार के सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, आज 11.30 बजे नई कैबिनेट की शपथ; नए चेहरों पर फोकस, दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं
6. पंजाब DIG की चंडीगढ़ कोठी से ₹5 करोड़ मिले, 3 बैग-1 अटैची में थे नोट, CBI को विदेशी शराब, रिवॉल्वर, लग्जरी गाड़ियां-घड़ियां मिलीं
7अहमदाबाद प्लेन-क्रैश: पायलट सुमीत सभरवाल के पिता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, याचिका में कहा- जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए
8.कांग्रेस की पहली लिस्ट में 48 कैंडिडेट्स के नाम, कुटुंबा से प्रदेश अध्यक्ष, कदवा से शकील अहमद लड़ेंगे; लिस्ट में 5 महिलाएं-4 मुस्लिम
9. भाजपा नेता और उनके सोशल मीडिया टीम हेड अमित मालवीय ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी डोनाल्ड ट्रम्प से डरते,तो ट्रंप उनका ध्यान खींचने के लिए कुछ दिनों में सार्वजनिक रूप से मोदी एक महान व्यक्ति हैं, नहीं कहते! राहुल गांधी के हमले पर भाजपा का तीखा पलटवार
10. चुनाव में NDA जीता तो क्या नीतीश बनेंगे CM? अमित शाह बोले-चुनाव बाद CM फेस पर करेंगे फैसला
11. सार्वजनिक और सरकारी संस्थानों में RSS की गतिविधियों पर लगेगी रोक, सिद्धारमैया कैबिनेट का बड़ा फैसला
12. सज गई रामनगरी... अयोध्या ,आज से बिखरेंगे दीपोत्सव के रंग, पांच देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
13.चार महीने तक वर्षा देने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को आखिरकार देश से पूरी तरह विदा हो गया है। इस वर्ष मानसून ने केरल में 24 मई को दस्तक दी थी, जोकि 2009 के बाद सबसे पहले आगमन था। आमतौर पर मानसून एक जून को केरल पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है
You may also like: 19 जून 2026 | दिनभर की प्रमुख खबरें (विषयवार)
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.