*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*: 2/12/ 2025
*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सरकार ने माना- एयरपोर्ट्स पर साइबर हमले हुए; फोन में प्री-इंस्टॉल होगा सिक्योरिटी एप, फ्रॉड से बचाएगा; चांदी एक दिन में ₹10,821 महंगी
*2* लोकसभा में वंदे मातरम् पर 10 घंटे चर्चा संभव, पीएम भी हिस्सा ले सकते हैं; केंद्र बोला- SIR पर बहस के लिए तैयार, समय सीमा न थोपें
*3* दूरसंचार विभाग ने मोबाइल कंपनियों को आदेश दिया है कि सभी नए स्मार्टफोन्स में 90 दिनों के भीतर संचार साथी एप प्री-इंस्टॉल हो। यह एप IMEI फ्रॉड, फर्जी कॉल और चोरी हुए फोन की शिकायत दर्ज करने में मदद करता है।कंपनियों को इस नियम को लागू करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है।
*4* स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिगरेट, पान मसाला व अन्य तंबाकू उत्पाद आने वाले समय में काफी महंगे हो सकते हैं। केंद्र सरकार इन वस्तुओं पर क्षतिपूर्ति टैक्स की जगह नए रूप में इन पर और अधिक टैक्स वसूलने के लिए सेंट्रल एक्साइज (संशोधन) 2025 तो स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा सेस के नाम से कानून बनाने जा रही है। सोमवार को इन दोनों बिल को संसद में पेश किया गया
*5* संसदीय मर्यादा की लक्ष्मण रेखा का हर हाल में पालन हो', राज्यसभा में राधाकृष्णन की नसीहत
*6* सरकार ने संसद में स्वीकारा: विमानों के सिग्नल से छेड़छाड़, दिल्ली समेत कई हवाई अड्डों पर GPS स्पूफिंग की कोशिश
*7* आज दुनिया मोदी की बात गंभीरता से सुनती है, यह भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत दिखाता है', पुणे में बोले भागवत
*8* पुणे में आरएसएस के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि जब भारत प्रगति करता है तो माना जाता है कि वैश्विक समस्याएं हल होती हैं, संघर्ष कम होते हैं और शांति स्थापित होती है। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह दर्ज है और हमें इसे फिर से बनाना होगा। वर्तमान वैश्विक स्थिति हमारे देश से यही मांग करती है
*9* विपक्ष को SIR पर चर्चा से कम नहीं कुछ मंजूर, सरकार पीछे हटने को नहीं तैयार... संसद सत्र के दूसरे दिन भी आर-पार!
*10* दिल्ली-NCR प्रदूषण, सुप्रीम कोर्ट बोला- सिर्फ किसान जिम्मेदार नहीं, कोविड में भी पराली जलाई फिर भी आसमान साफ था; सरकार एक्शन प्लान पर दोबारा विचार करे
*11* कर्नाटक में सरकार नेतृत्व को लेकर मची खींचतान खत्म होती नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बाद उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन्हें अपने घर नाश्ते पर बुलाया है। इसकी जानकारी डीके शिवकुमार ने एक्स पर साझा की।
*12* महाराष्ट्र में पहले चरण की वोटिंग आज: महायुति बनाम एमवीए की सीधी टक्कर, 264 स्थानीय निकायों में कांटे की जंग
*13* यूपी में खौफनाक हादसा: भीषण टक्कर के बाद बस-ट्रक धधके; आग के बीच चीख-पुकार से गूंजा इलाका, तीन की मौत, 25 घायल
*14* नवंबर में ₹1.70 लाख करोड़ का GST कलेक्शन, अक्टूबर की तुलना में ₹26 हजार करोड़ घटा; पिछले महीने GST से ₹1.96 लाख करोड़ जुटाए थे
*15* रुपया 89.79 तक गिरा, सबसे निचले स्तर पर, विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे; डॉलर की मजबूती से दबाव बढ़ा
*16* सोना ₹2,209 बढ़कर ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, इस साल ₹52,638 महंगा हो चुका, चांदी कल ₹10,821 चढ़कर ₹1.75 लाख किलो हुई
*17* उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिसंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई राज्यों में चक्रवात दितवाह के कारण भारी बारिश की चपेट में हैं
You may also like: नई दिल्ली: 91 की मौत, 432 घर तबाह और 749 करोड़ का नुकसान... हिमाचल में बारिश ने उजाड़ दिया सबकुछ, आज भी कई जिलों के लिए अलर्ट
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.