देश राज्यों से खबरें :06/12/2025
देश राज्यों से खबरें :06/12/2025
1. संविधान के 9 भारतीय भाषाओं में डिजिटल संस्करण जारी हए। इनमें मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, मलयालम, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया और असमिया शामिल हैं। कार्यक्रम पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित हुआ।
2. भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर WPL नीलामी में सबसे बड़ी बोली लगी। उनकी पुरानी टीम UP वॉरियर्स ने राइट-टू-मैच कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। स्मृति मंधाना के बाद वे लीग की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं।
3. उज्बेक ग्रैंडमास्टर जवोखिर सिंदारोव ने गोवा में आयोजित FIDE चेस वर्ल्ड कप 2025 जीत लिया। वे 19 साल की उम्र में सबसे युवा चेस वर्ल्ड कप विजेता बने। फाइनल में उन्होंने चीन के ग्रैंडमास्टर वेई यी को हराया। टूर्नामेंट में 206 खिलाड़ी शामिल हुए थे।
4. एशियन पेंट्स BCCI के साथ 3 साल की साझेदारी कर टीम इंडिया का ऑफिशियल कलर पार्टनर बना। यह साझेदारी 110 इंटरनेशनल और डोमेस्टिक मैचों को कवर करेगी। इसमें पुरुष महिला व घरेलू मैच शामिल होंगे।
5. प्रधानमंत्री मोदी ने स्कायरूट एयरोस्पेस के इन्फिनिटी कैंपस का उद्घाटन किया। इसी कार्यक्रम में उन्होंने विक्रम- रॉकेट को भी लॉन्च किया। यह देश का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट है, जिसे किसी निजी कंपनी ने बनाया है।
You may also like: जयपुर: बांसवाड़ा फर्जी डिग्री से हासिल की सरकारी नौकरी, दो पीटीआई गिरफ्तार, ऐसे खुल गई पोल
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.