दिल्ली में तेज बारिश, 6 फ्लाइट डायवर्ट:नागपुर में बाढ़ के कारण 71 गांवों का संपर्क टूटा, 2 की मौत; त्रिपुरा में 100 परिवार बेघर
LIVE
दिल्ली में तेज बारिश, 6 फ्लाइट डायवर्ट:नागपुर में बाढ़ के कारण 71 गांवों का संपर्क टूटा, 2 की मौत; त्रिपुरा में 100 परिवार बेघर
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ
दिल्ली-NCR में तेज बारिश का रेड अलर्ट है। बुधवार को खराब मौसम के कारण 6 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। 4 फ्लाइट जयपुर भेजी गईं और 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की गईं। कुछ के रूट में बदलाव किया। कुछ उड़ानों में देरी भी हुई।
तेज बारिश के कारण दिल्ली की कई सड़कों पर पानी भर गया और कई घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा। इनमें अरविंद मार्ग, जीके मार्ग, रेल भवन, अक्षरधाम, आश्रम, आईटीओ, एमजी रोड, ओल्ड रोहतक रोड, शादीपुर, मधुबन चौक और NH 8 शामिल थे।
महाराष्ट्र के नागपुर में तेज बारिश के कारण 71 गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा है। बोरगांव गांव में 35 साल का युवक उफनते नाले में बह गया। उप्पलवाड़ी में भी 18 साल के लड़के की मौत हुई। नागपुर जिले के सभी स्कूल 9 जुलाई तक बंद हैं।
त्रिपुरा में साउथ त्रिपुरा जिले में अचानक आई बाढ़ से 100 से ज्यादा परिवार बेघर हुए हैं। एहतियान जिले के सभी आंगनबाड़ी और स्कूल बंद किए गए हैं। यहां मुहुरी नदी का बहाव खतरे के निशान 15.70 मीटर से ऊपर है।
You may also like: देश राज्यों से बड़ी खबरें:30 नवम्बर रविवार 2025
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.