LifeDb home LifeDb
News

खबर हटके- 100 रुपए में बिक रहे आलीशान घर

By Mani 2 min read

खबर हटके- 100 रुपए में बिक रहे आलीशान घर


घर खरीदने का सपना कौन नहीं देखता। लेकिन अगर आपको सिर्फ 100 रुपए बड़ा घर मिल रहा हो तो आप हैरान रह जाएंगे। यह ऑफर फ्रांस के एक शहर में चल रहा है, जहां आप सिर्फ 100 रुपए देकर घर के मालिक बन सकते हैं। लेकिन इसमें कुछ शर्तें आपको पूरी करनी होंगी।





₹100 वाले घर के लिए 3 शर्तें


पहली बार खरीदने वालों के लिए: ये घर सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए हैं जो पहली बार घर खरीद रहे हैं। जिन्होंने पहले कभी घर खरीदा है, वे इस योजना का हिस्सा नहीं बन सकते।

3 साल रहना होगा: घर खरीदने वालों को उसे रहने लायक बनाने के बाद कम से कम 3 साल तक वहां रहना होगा। अगर आप घर खरीदकर उसे किराए पर चढ़ाने की सोच रहे हैं, तो य2ह ऑफर आपके लिए नहीं है। शर्त पूरी न करन पर सरकारी अनुदान वापस लिया जा सकता है और जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

ज्यादा रेनोवेशन का खर्चा: सच ये है कि ये घर बहुत खराब हालत में हैं। यानी, रेनोवेशन (मरम्मत) में भारी-भरकम खर्चा आएगा। छत, बिजली के तार और दीवारों को ठीक करना होगा। खरीदारों को एक लिखित योजना भी देनी पड़ सकती है, जिसमें काम का विवरण और समय-सीमा बतानी होगी। साफ है कि लाखों रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।

कई यूरोपीय शहर ऐसी ही योजनाएं चला रहे हैं, जहां सस्ते घर देकर वे नए लोगों को आकर्षित करते हैं।

Radhe radhe

You may also like: भारत में फिर भूकंप के झटके, सुबह-सुबह थर्रा गई धरती; घरों से बाहर निकले लोग

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.