रेलवे की तरफ से उठाए गए इस कदम का सबसे ज्यादा फायदा वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को मिलेगा.
अगर आप भी हर साल कटरा में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं तो यह खबर जानकार आप खुश हो जाएंगे. पिछले दिनों 6 जून को प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू से श्रीनगर रूट पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. अब रेलवे की तरफ से जम्मू-कश्मीर में रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है. रेलवे की तरफ से उठाए गए इस कदम का सबसे ज्यादा फायदा वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को मिलेगा.
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जम्मू से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक नई रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को मंजूरी दे दी गई है. नई रेल लाइन से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के सफर को आसान बनाएगी. अभी कटरा जाने वाले अधिकतर यात्रियों को जम्मू स्टेशन पर उतरने के बाद कटरा तक सड़क मार्ग से जाना होता है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों का संचालन कटरा तक भी होता है.
You may also like: देश राज्यों से बड़ी खबरें-24-08-2025- (1) हम ठहरे हुए पानी में कंकड़ मारकर खुश होने वाले लोग नहीं है, बहती धारा को मोड़ने वाले हैं- पीएम मोदी
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.