LifeDb home LifeDb
News

भाटपचलाना पुलिस द्वारा लूट डकैती / नकबजनी करने वाली हरियाणा की मेवात गैंग को रात्रि में पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते हुए, देशी प्लेन शराब के साथ किया गिरफ्तार

By Mani 5 min read

भाटपचलाना पुलिस द्वारा लूट डकैती / नकबजनी करने वाली हरियाणा की मेवात गैंग को रात्रि में पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते हुए, 63  लीटर देशी प्लेन शराब के साथ किया गिरफ्तार


* गैंग के सभी पाचों आरोपीयो को थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार।


* आरोपीयो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार, 02 वाहन समेत कुल 33,06,600/- रूपये का मश्रुका किया गया जप्त।


घटना का विवरण


उज्जैन पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में गुण्डा, बदमाश तथा आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वावरौट पुष्पा प्रजापती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपवताना सतेन्द्र सिंह चौधरी व उनकी टीम के द्वारा लगातार दबिश दी जाकर थाना क्षेत्र के गुण्डा बदमाश, चोरी लूट, डकैती करने वाले एवं शराब की तस्करी करने वाले गुण्डे बदमाशों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 28-29.04.2025 की रात्री में भाटपवलाना पुलिस व्दारा लूट डकैती/ नकबजनी करने वाली हरियाणा की मेवात गैंग को रात्रि में डकैती की योजना बनाते हुए एवं अवैध रूप से 63 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब के साथ पकडा, गैंग के पाचों आरोपी पुलिस गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से रखे हुए एक 315 बोर का देशी कट्टा 02 जिंदा कारतूस, 01 कटर (ग्राइंडर) व 01 चाकू नुमा छुरा, एक लोहे की टामी, एक लोहे का पाईप, एक लोहे की गुप्ती टाटा आयशर लोडिंग गाडी एवं एक कार कुल कीमती 33,06,600/-रूपये का मथुका जप्त किया गया है,

दिनांक 28-29.04.2025 की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली की थाना क्षेत्रान्तर्गत रूनिजा से सातरूंडा रोड पर कुलदीप बना के पेट्रोल पंप के थोडा आगे नींबु के बगीचे के सामने भुरिया मगरे के पास चार पाँच बदमाश रोड से थोडा दुर पेट्रोल पंप की साईड में खेत में बैठे हैं जिनके पास अवैध हथियार एवं लूट पाट का सामान है जो आसपास पेट्रोल पंप या अन्य किसी वाहनो पर लूट या डकैती की घटना को घटित करने की योजना बना रहे हैं व इनके पास रोड किनारे एक टाटा गाडी एवं एक कार खडी है यदि इन्हे तत्काल नहीं पकडा गया तो ये अवश्य ही लूट या डकैती की घटना कर सकते हैं। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी व्दारा थाने पर दो पुलिस टीम तैयार की एवं टीम को कार्यवाही करने संबंधी उचित दिशा निर्देश दिये गये बाद थाना प्रभारी अपनी दोनो पुलिस टीम को लेकर कुलदीप बन्ना के पेट्रोल पंप के आगे नींबु के बगीचे के सामने भूरिया मगरे पर पहुंचे और देखा तो कुलदीप बना के पेट्रोल पंप से थोडा आगे पेट्रोल पंप की साईड में स्वेत में पांच व्यक्ति गोल घेरे में बैठे हुए थे तथा मोबाईल व बैटरी जैसी लाईट चमकाते हुए दिखाई दिए तथा उनकी बातचीत सुनाई दे रही थी जो हरियाणा तरफ की भाषा बोल रहे थे, बातचीत को गोर से सुजते सभी आपस में पास वाले कुलदीप बना के पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात करने एवं रोड पर आने जाने वाले राहगीरो के साथ लूट की योजना बनाते पाये गये। जिस पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। दबिश की आहट पाकर बदमाश इधर उधर भागनें की कोशिश करने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा। पांचो बदमाशों को एक जगह खडा कर तलाशी लेते बदमाश अनिश स्वान पिता नवाब उर्फ नब्बु खान मेवाती उम्र 27 साल निवासी हाजी रूजदार की ढाणी ग्राम निम्बाहेडी तहसील तिजारा थाना टपुकडा जिला अलवर राजस्थान के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा 02 जिंदा कारतूस व एक विवो कंपनी का मोबाईल, आरोपी नासिर पिता शरीफ उर्फ लम्बु खान उम्र 25 वर्ष निवासी मिलखपुर तहसील तिजारा थाना टपुकडा जिला अलवर राजस्थान के कब्जे से 01 कटर (ग्राइंडर) व 01 चाकू नुमा छुरा व एक सेमसंग कंपनी का मोबाईल, आरोपी रफीक खान पिता जबर खान जाति मेवाती उम्र 19 साल निवासी ग्राम बिलेटा तहसील रेणी थाना राजगढ जिला अलवर राजस्थान से एक लोहे की टामी, आरोपी आशिक पिता कम्मु खान मेवाती उम्र 19 साल निवासी बिलेटा तहसील रैणी थाना राजगढ जिला अलवर राजस्थान के कब्जे से एक लोहे का पाईप, आरोपी जाहिद उर्फ जावेद पिता जब्बार शाह जाति फकीर उम्र 25 साल निवासी ग्राम पंचकुआ शंकरपुर मस्जिद के पास थाना पंवासा जिला उज्जैन के कब्जे से एक लोहे की गुप्ती, एक विवो कंपनी का मोबाईल जप्त किया। बाद आरोपीयों के कब्जे वाली इको कार में से 350 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कुल 63 बल्क लीटर किमती 22,400 रूपये की शराब धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में जप्त की गई। आरोपीगणों व्दारा लूट डकैती कर लूट डकैती का सामान परिवहन करने वाली टाटा आयशर गाडी क्रमांक RJ-32-GD-7657 को जप्त किया गया। आरोपीगणों के विरूद्ध थाना भाटपचलाना पर अपराध क्र 181/2025 धारा 310(4), 310(5) भारतीय ज्याय संहिता, 25/27 आयुध अधिनियम एवं 25(1) आयुध अधिनियम व 34 (2) आबकारी अधिनियम का पंजीबध्द किया गया।


गिरफ्तार आरोपी


01 नासिर पिता शरीफ उर्फ लम्बु खान उम्र 25 वर्ष निवासी मिलखपुर तहसील तिजारा थाना ट्पुकडा जिला अलवर राजस्थान


02 जाहिद उर्फ जावेद पिता जब्बार शाह जाति फकीर उम्र 25 साल निवासी ग्राम पंचकुआ शंकरपुर मस्जिद के पास थाना पंवासा जिला उज्जैन,


03 रफीक खान पिता जबर खान जाति मेवाती उम्र 19 साल निवासी ग्राम बिलेटा तहसील रैणी थाना राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान,


04 अनिश स्वान पिता नवाब उर्फ नब्बु खान मेवाती उम्र 27 साल निवासी हाजी रूजदार की ढाणी ग्राम निम्बाहेडी तहसील तिजारा थाना टपुकडा जिला अलवर राजस्थान,


05 आशिक पिता कम्मु खान मेवाती उम्र 19 साल निवासी बिलेटा तहसील रैणी थाना राजगढ जिला अलवर राजस्थान

You may also like: साउथ अमेरिका के पेरू में आर्केलॉजिस्ट ने 3500 साल पुराना एक 'खोया हुआ शहर' खोज निकाला है।

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.