LifeDb home LifeDb
News

बस धमाको का दोषी पैरोल पर उज्जैन आया

By Mani 2 min read

*बम धमाकों का दोषी पैरोल पर उज्जैन आया*


*वर्ष 2008 में अहमदाबाद में हुई थी 56 लोगों की मौत*


*भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने आया उज्जैन*


🎯उज्जैन। गुजरात के अहमदाबाद में वर्ष 2008 में हुए सीरियल बम धमाकों का दोषी रविवार को पैरोल पर उज्जैन आया। सुरक्षा की दृष्टि से उसके साथ गुजरात पुलिस के जवान भी मौजूद थे। इस दौरान उज्जैन पुलिस को भी लगाया गया है। परिवार में विवाह होने से उसे पैरोल मिली है। गुजरात के अहमदाबाद में वर्ष 2008 में सीरियल बम धमाके हुए थे। इसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।


गुजरात पुलिस ने उज्जैन के मित्र नगर निवासी शफीक अंसारी सहित 49 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। वर्ष 2022 में कोर्ट ने शफीक अंसारी निवासी विराट नगर उज्जैन सहित 10 अन्य दोषियों को आजीवन कैद की सजा सुनाई थी, जबकि उज्जैन जिले के महिदपुर निवासी सफदर नागौरी, आमिल परवेज निवासी उन्हेल व कमरूद्दीन सहित 38 को मौत की सजा सुनाई गई थी।


सजा के बाद से ही शफीक अंसारी गुजरात की जेल में बंद है। भाई की पुत्री के निकाह के कारण से उसे कोर्ट ने पैरोल दी है। रविवार को गुजरात पुलिस का विशेष दस्ता उसे लेकर उज्जैन पहुंचा था। जिसमें दो एसीपी, दो टीआइ व 12 पुलिस जवान है। यहां उज्जैन पुलिस भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात है। बता दें कि सिंतबर 2024 को भी शफीक को पारिवारिक कारणों के चलते पैरोल पर उज्जैन लाया गया था। उस दौरान भी भारी पुलिस बल लगाया गया था।

You may also like: नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला. मेडिकल कॉलेजों पर सख्ती, फीस-स्टाइपेंड की जानकारी करनी होगी सार्वजनिक 16 July 2025 9:43 AM

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.