बाड़मेर: ठगों को किराए पर बैंक खाता देने का आरोपी बाड़मेर का युवक गिरफ्तार
बाड़मेर: ठगों को किराए पर बैंक खाता देने का आरोपी बाड़मेर का युवक गिरफ्तार
बाड़मेर
अजमेर महिला शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट कर 12 लाख 80 हजार रुपए हड़पने वाले साइबर ठग गिरोह को किराए पर बैंक अकाउंट मुहैया कराने वाले बाड़मेर के युवक को पुलिस ने जयपुर से आरोपी जुंजाराम उर्फ जीतू (23) गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दस हजार रुपए महीने ने किराए पर दिया था। उसके खाते में करीब 70 लाख रुपए का लेनदेन की जानकारी मिली है। एक साल पहले साइबर ठगों ने मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल में अंग्र्रेजी की टीचर गार्गी की शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का शिकार बनाया था। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया था कि 25 अगस्त 2024 को उसके पास एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताते हुए उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस बताकर धमकाया। 25 अगस्त को दूसरे कॉलर ने मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता धमकाया और उससे अलग-अलग बैंक खातों में 12.80 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए
You may also like: नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला. मेडिकल कॉलेजों पर सख्ती, फीस-स्टाइपेंड की जानकारी करनी होगी सार्वजनिक 16 July 2025 9:43 AM
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.