20 जुलाई 2025 बीकानेर मीरा शाखा भारत विकास परिषद ने किया वृक्ष वितरण का कार्यक्रम
20 जुलाई 2025 बीकानेर मीरा शाखा भारत विकास परिषद ने किया वृक्ष वितरण का कार्यक्रम
20 जुलाई 2025 भारत विकास परिषद मीरा शाखा द्वारा भ्रमण पथ पर वृक्ष वितरण का कार्यक्रम किया गया । यह कार्यक्रम रीजनल संयोजक महिला गतिविधि श्रीमती शशि चुग के नेतृत्व में किया गया l
नीम ,शीशम, पापड़ी, केसियोसामा, पीपल, बड़ , जामुन, मीठा नीम ,बेल पत्र, गुलमोहर आदि के 500 वृक्ष वितरण किए गए l वृक्ष वितरण का महत्व बहुत व्यापक और गहरा है पर्यावरण संरक्षण जलवायु संतुलन भूमि की उर्वकता में वृद्धि स्वस्थ जीवन का आधार है
मीरा शाखा अध्यक्ष अर्चना सक्सेना गोयल ने कहा कि वृक्ष वितरण एक छोटा सा कार्य लग सकता है लेकिन इसका प्रभाव सदियो तक रहता है । यह धरती को हरित स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और मजबूत कदम है l
डॉ आशु मलिक ने बताया कि हम वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं जिससे वायुमंडल शुद्ध होता हैl इस कार्यक्रम में श्रीमती शशि चुग, छवी गुप्ता, सुसन भाटिया, अर्चना सक्सेना, डाॅ आशु मलिक, सुनीता अरोड़ा, शोभा अग्रवाल , कांता यादव ,ज्योति मारु ,उषा शर्मा, रजनी कालरा,अलका पारीक ,सुमन जैन, हेमा दाधीच,ममता कामरा चुग ,आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे
You may also like: ICC Men’s T20 World Cup 2026 match between South Africa and Afghanistan (Match 13, Group D, played on 11 February 2026
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.