देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबर
देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबर
🔸 लोकसभा: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आज फिर चर्चा
गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर लोकसभा में बोलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी शाम 5-6 बजे ऑपरेशन सिंदूर पर अपना वक्तव्य दे सकते हैं। राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी आज लोकसभा में बोलेंगे। सपा नेता अखिलेश यादव करीब 3 बजे बोलेंगे।
🔸 सीएम योगी का प्रयागराज और गोरखपुर दौरा-
सीएम योगी सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। सर्किट हाउस सभागार में सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे
🔹दोपहर 3 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर नागपंचमी दंगल प्रतियोगिता का समापन करेंगे और विजेता पहलवानों को पुरस्कार देंगे।
🔸 अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सीएम योगी ने सभी को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की शुभकामनाएं दीं। भूपेंद्र यादव ने कहा, 2014 में 47 टाइगर रिजर्व थे जो अब बढ़कर 58 हो गए हैं। सीएम योगी ने कहा, "बाघ जैव विविधता और प्राकृतिक गरिमा का प्रतीक है।"
🔸 मौसम विभाग का अलर्ट
आज पूर्वी राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना। मौसम विभाग ने सतर्क रहने की अपील की है
🔸 अंतरराष्ट्रीय खबरें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन युद्ध में युद्धविराम पर सहमति के लिए 10-12 दिन की समय सीमा दी है
🔸न्यूयॉर्क के मैनहटन में गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हुई, जिसमें एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। हमलावर की भी मौत हो गई।
You may also like: नई दिल्ली: अहमदाबाद टेकऑफ के तुरंत बाद क्यों बंद हुए दोनों इंजन? एयर इंडिया प्लेन क्रैश में चौंकाने वाले खुलासे Jul 12, 2025
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.