LifeDb home LifeDb
News

05-08-2025 current News -1. भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका को सही याद दिलाया है: हम हमेशा अपने राष्ट्रीय हित में काम करेंगे।

By Mani 5 min read

ये बहुत बड़ी बात है। भारत का अमेरिका को कड़ा जवाब।

1. भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका को सही याद दिलाया है: हम हमेशा अपने राष्ट्रीय हित में काम करेंगे।

● रूसी तेल ख़रीदना किसी का पक्ष लेने के बारे में नहीं है, बल्कि 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में है।

● नैतिक उपदेश हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा नहीं देंगे। कच्चा तेल देगा। 

●NarendraModi 

●SJaishankar #DonaldTru0b


2. 2024 में जहाँ भारत की हिस्सेदारी मात्र 13% थी, वहीं 2025 की दूसरी तिमाही में यह बढ़कर 44% हो गई। अब भारत अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है, और चीन तीसरे स्थान पर खिसक गया

3.Made  In India की असली ताकत अब दुनिया देख रही हैं!

4. दिल्ली के लाल किले में घुसपैठ की कोशिश !!


5. अवैध बांग्लादेशी अरेस्ट; लापरवाही के आरोप में 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड..!


●दिल्ली में स्वंतत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक का मामला सामने आया है। 

●पुलिस ने पुलिस ने लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

● वहीं सिक्योरिटी ड्रिल के दौरान लापरवाही के आरोप में 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

6.17 हजार करोड़ लोन फ्रॉड केस में जांच तेज, अनिल अंबानी मुंबई से दिल्ली रवाना, अनिल अंबानी से आज दिल्ली में पूछताछ*

7.मानेसर निगम में राव नरबीर के करीबियों की जीत:* यादव सीनियर डिप्टी मेयर, रीमा डिप्टी मेयर चुनी गईं; मेयर और 8 पार्षद वोटिंग में नहीं पहुंचे

8. मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक बाघिन की मौत पर पर्दा डालने के लिए उसके शव को तीन जगहों पर जलाया गया है. उसके पंजे भी गायब हैं. वन विभाग के कर्मचारियों पर ऐसा करने का आरोप लगा है.

9. भारत ने रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका और यूरोपीय संघ की आलोचना का जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि आलोचना करने वाले देश भी रूस से व्यापार कर रहे हैं. भारत ने राष्ट्रीय हितों को देखते हुए रूस से तेल खरीदा. यूरोपीय संघ का रूस के साथ व्यापार भारत से कहीं ज्यादा हैगुर

10.1ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रॉजेक्ट के निर्माण के रास्ते में आ रहे 200 से अधिक मकान और दुकानों को हटाया जाएगा. इसके लिए जल्द ही कवायद शुरू की जाएगी. गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने इन मकानों व दुकानों को हटाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) प्रशासक से आग्रह किया है.इनमें कुछ दुकानें व मकान ऐसे हैं, जिनके पास रजिस्ट्रियां हैं. ऐसे में इनको हटवाने में कुछ समय लग सकता है. वहीं, 100 से अधिक मकान और दुकान अवैध रूप से बने हैं. इनमें से अधिकांश अवैध निर्माण बसई फ्लाईओवर के आसपास बताए जा रहे हैं. इन्हें हटाने के लिए जल्द ही नोटिस दिया जा सकता है.


11.डॉ. रवि मलिक बताते हैं कि 1 साल से छोटे बच्चों को कभी भी गाय का दूध नहीं देना चाहिए। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP), अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (AAP) और यूनिसेफ जैसी संस्थाएं भी यही रिकमंड करती हैं। दरअसल, गाय के दूध में आयरन, विटामिन C, विटामिन E और जरूरी फैटी एसिड नहीं होते। वहीं, इसमें प्रोटीन, सोडियम और पोटैशियम ज्यादा मात्रा में होते हैं, जो छोटे बच्चों की किडनी पर दबाव डालते हैं। इस उम्र में बच्चों का सिस्टम इसे ठीक से संभाल नहीं पाता

12.गुजरात के सूरत में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने अपनी बहू के शराब पीने की लत से परेशान होकर उसकी दारू पार्टी पर पुलिस से रेड डलवा दी. पुलिस ने होटल से चार पुरुष और दो महिलाओं को अरेस्ट किया है. पुलिस ने सभी के खिलाफ गैरकानूनी ढंग से शराब पीने का माला दर्ज किया है.

13.लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने लाल किला परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अवैध प्रवासी हैं। इन सभी की उम्र लगभग 20-25 साल है और ये दिल्ली में मज़दूरी करते हैं। पुलिस ने इनके पास से कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज़ बरामद किए हैं। फिलहाल, इनसे पूछताछ की जा रही है: दिल्ली पुलिस

14. हमारे खिलाफ जंग में रूस इस्तेमाल कर रहा भारत में बने कलपुर्जे, यूक्रेन ने जताई चिंता; दो बार शिकायत

15.पंजाब में 32 साल पहले 7 लोगों का फेक एनकाउंटर, 10 पुलिसवालों पर चला केस; अब रिटायर्ड SSP सहित पांच को मिली उम्रकैद

16. दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-62 के पास संदिग्ध हालत में कार में मिले दो के शव मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि दोनों एसी ऑन करके सो गए थे. जिसके कारण दोनों की दम घुटने से मौत हो गई है. परिवार के लोग तलाशते हुए पहुंचे तो दोनों कार में मृत मिले. परिजनों ने कार का शीशा तोड़ कर दोनों को बाहर निकाला. दोनों टैक्सी ड्राइवर हैं.

17. दिल्ली में सियासी हलचल तेज है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. उमर अब्दुल्ला का गुजरात दौरा भी चर्चा में है. शिया संगठन के अध्यक्ष ने अमित शाह से मुलाकात की. अटकलें हैं कि 12 से 15 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है.

18. 'भारत की आलोचना करने वाले खुद रूस से व्यापार कर रहे', ट्रंप की धमकी पर सरकार का करारा पलटवार

19. जुलाई में अमेरिका ने टैरिफ से की रिकॉर्ड 29 अरब डॉलर की कमाई, बना नया मासिक रिकॉर्ड

20. दिल्ली: इंदरलोक के जूता मार्केट में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद, राहत कार्य जारी

21. महिला की मौत के बाद अकाउंट में आए अरबों रुपये; IT विभाग जांच में जुटा

22.प्रियंका बोलीं- जज तय नहीं करेंगे कौन सच्चा भारतीय:* चीन पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- राहुल सच्चे भारतीय होते तो ऐसा न कहते 

You may also like: ENVIRONMENT ONELINER GK 📚 📚 📚

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.