LifeDb home LifeDb
News

06/09, 11:24 am] null: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर अचानक बदले सुर, कहा- 'मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा, वह शानदार PM हैं'

By Mani 2 min read

[06/09, 11:24 am] null: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर अचानक बदले सुर, कहा- 'मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा, वह शानदार PM हैं'

PMModi#IndiaAmericaDonaldTrump

भारत और अमेरिका के बीच रूस से तेल खरीद और टैरिफ को लेकर चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ उनके रिश्ते 'खास' हैं और इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। ट्रंप ने कहा कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दोस्ती को हमेशा कायम रखेंगे, लेकिन वह भारत के रूस से तेल खरीदने के फैसले से 'निराश' हैं। बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लिखा था कि लगता है अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।

 व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा। वह एक शानदार प्रधानमंत्री हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक खास रिश्ता है। चिंता की कोई बात नहीं है। बस कभी-कभार कुछ पल ऐसे आते हैं।' यह बयान तब आया है जब दोनों देशों के बीच रिश्ते पिछले दो दशकों में शायद सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ट्रंप ने हालांकि भारत के रूस से तेल खरीदने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात से बहुत निराशा है कि भारत रूस से इतना तेल खरीद रहा है। मैंने उन्हें यह बात बता दी है। हमने भारत पर 50 फीसदी का भारी टैरिफ लगा दिया

You may also like: [02/09, 2:31 pm] null: #BreakingNews :दुनिया का भारत पर भरोसा, अब हमें कोई नहीं रोक सकता'; पीएम मोदी ने इशारों में ट्रंप को सुनाया

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.