LifeDb home LifeDb
News

जापान ने 10.20 लाख Gbps इंटरनेट स्पीड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया; भारत से 1.6 करोड़ गुना तेज

By Mani 1 min read

जापान ने 10.20 लाख Gbps इंटरनेट स्पीड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया; भारत से 1.6 करोड़ गुना तेज


 नई दिल्ली। 

जापान ने 10.20 लाख गीगाबिट्स प्रति सेकेंड की इंटरनेट स्पीड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस स्पीड से आप नेटफ्लिक्स की पूरी लाइब्रेरी या 10,000 4K मूवीज को सिर्फ एक सेकेंड में डाउनलोड कर सकते हैं। 150 जीबी का गेम 3 मिली सेकेंड में डाउनलोड होगा। ये भारत की औसत इंटरनेट स्पीड 63.55 Mbps से करीब 1.6 करोड़ गुना तेज है। वहीं अमेरिकी इंटरनेट स्पीड से 35 लाख गुना ज्यादा है।


19-कोर ऑप्टिकल फाइबर टेक्नोलॉजी का इस्तेमालः यह रिकॉर्ड को जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी (NICT) और सुमितोमो इलेक्ट्रिक इंडस्ट्रीज की जॉइंट टीम ने बनाया। इसके लिए 19-कोर ऑप्टिकल फाइबर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया। ये आज की स्टैंडर्ड फाइबर केबल्स जितनी ही पतली (0.125 मिमी) है, लेकिन इसमें 19 अलग-अलग कोर हैं।

You may also like: NEWS HEADLINES | 12 जून 2026

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.