डॉ. मुखर्जी की वजह से कश्मीर भारत का हिस्सा बनाः अमित शाह
डॉ. मुखर्जी की वजह से कश्मीर भारत का हिस्सा बनाः अमित शाह
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर गुजरात के आणंद में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी न होते तो कश्मीर कभी भारत का अभिन्न अंग नहीं बन पाता. उन्होंने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा बुलंद करते हुए कश्मीर के लिए खुद को बलिदान कर दिया. आज पश्चिम बंगाल हमारे राष्ट्र का हिस्सा है, इसका पूरा श्रेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और स्वामी प्रणवानंद को जाता है. उन्होंने तुष्टीकरण की नीति के विरोध में जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था. उन्होंने 10 सदस्यों के साथ जो पार्टी शुरू की थी, वह आज 12 करोड़ लोगों की सदस्यता के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है.”
You may also like: नवोदय विद्यालय में शिक्षक भर्ती की संपूर्ण जानकारी November 10, 2025 by Mani
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.