LifeDb home LifeDb
News

स्पा सेंटर पर दबिश, सात युवतियों समेत नौ को पकड़ा:अनैतिक एक्टिविटी की सूचना पर कार्रवाई; सीसीटीवी डीवीआर, मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त

By Mani 1 min read

स्पा सेंटर पर दबिश, सात युवतियों समेत नौ को पकड़ा:अनैतिक एक्टिविटी की सूचना पर कार्रवाई; सीसीटीवी डीवीआर, मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त


बाड़मेर


बाड़मेर पुलिस ने चामुंडा सर्किल स्थित स्पा सेंटर पर छापेमारी की। अनैतिक एक्टिविटीज में लिप्त 7 लड़कियों समेत 9 लोगों को डिटेन किया है। स्पा सेंटर पर कार्रवाई की सूचना पर अन्य स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। वहीं स्पा सेंटर बंद कर दिए। पुलिस ने स्पा सेंटर से सीसीटीवी डीवीआर, मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त कर लिया है।


पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर व मोबाइल किए जब्त।


एनडी स्पा सेंटर पर दबिश


डीएसपी अरविंद जांगिड़ ने बताया- अनैतिक एक्टिविटी की शिकायत की सूचना मिलने पर एसपी नरेंद्र सिंह मीना के निर्देश पर डीएसटी प्रभारी के साथ चामुंडा सर्किल स्थित एनडी स्पा सेंटर पर दबिश दी गई। सेंटर में 7 युवतियां और 2 युवक अनैतिक गतिविधि करते पाए गए। इस पर सेंटर से सीसीटीवी डीवीआर, मोबाइल को जब्त किया गया। वहीं युवतियों और युवकों से पूछताछ के बाद उनको डिटेन किया गया। पुलिस सभी को कोतवाली थाने लेकर गई है। जहां इनसे पूछताछ की जाएगी। युवतियां कहां की हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

You may also like: पतंजलि के 'धोखा' वाले च्यवनप्राश एड पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट बोला- दूसरों को नीचा नहीं दिखा सकते, 72 घंटे के भीतर सभी प्लेटफॉर्म से हटाओ

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.